शुक्रवार, 25 मार्च 2011

वसुधैव कुटुम्बकम



देश की भाषा,     आंग्ल भाषा.
देश का भोजन,   पित्ज़ा बर्गर.
देश का पेय,        पेप्सी कोला.
देश की बैंक,       स्विस बैंक. 
प्यार का दिन      वेलंटाईन डे.
देश की नेता,       विदेशी मूल.
इसी को कहते हैं, वसुधैव कुटुम्बकम.  

बंद दरवाजा





 फ्लैट में रहने वाला उच्च मध्यम वर्ग - रिश्तों की टूटन, उदास अकेलापन- यही है शहर की जिन्दगी का सच


कांक्रीट का  जंगल  है 
कागज़ी मुखौटें हैं.
टेबल पर सजा है
उदास कैक्टस एक.



ए. सी. से ठंडा यहाँ
रिश्तों का  अहसास है.
वासंतिक बयार यहाँ
आ नही सकती.

फ्लैट का दरवाजा सदा
बंद रहता है.